Share Market News

सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, 50 रुपए की गिरावट, चांदी 200 रुपए कमजोर

सोने के दाम 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी 200 रुपए लुढ़ककर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर इस गिरावट से चांदी एक सप्ताह से भी ज्यादा के निचले स्तर पर
2 min read
Apr 24, 2019
Gold and silver price
सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, 50 रुपए की गिरावट, चांदी 200 रुपए कमजोर

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। वहीं चांदी की कीमत भी 200 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। आपको बता दें कि मंगलवार को भी सोने आैर चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी।

विदेशी मार्केट में सोने के दाम पर दबाव
विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 0.3 फीसदी लुढ़ककर 1,268.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 1,265.90 डॉलर तक उतर गया था जो इस साल का न्यूनतम स्तर है। भविष्य में ग्राहकी बढऩे की उम्मीद में जून का अमरीकी सोना वायदा 2.10 डॉलर चढ़कर 1,275.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु कमजोर हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 14.75 डॉलर प्रति औंस रह गर्इ।

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन की गिरावट
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर पड़ी रही। चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से चांदी हाजिर 200 रुपए लुढ़ककर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। यह 15 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा 315 रुपए की गिरावट में 37,005 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,550
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,225
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,005
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
24 Apr 2019 05:33 pm
Published on:
24 Apr 2019 05:33 pm
Also Read
View All
US Fed Rate Hike: अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोमवार को सोने और शेयर मार्केट में बड़े फेरबदल की आशंका, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन करीब 3 गुना भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट में दिख रहा 71% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Tata Power Share Price 27 August: 4% से ज्यादा टूटा शेयर, कंपनी को लगा 490 मिलियन डॉलर का झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं