Share Market News

यही है सोना खरीदने का सही समय, इतने रुपए की आर्इ गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोना 20 रुपए टूटकर 30,565 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 85 रुपए फिसलकर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

2 min read
Aug 08, 2018
Gold Price
यही है सोना खरीदने का सही समय, इतने रुपए की आर्इ गिरावट

नर्इ दिल्ली। 8 अगस्त 2018 यानि आज बुधवार को वैश्विक स्तर पर सोने आैर चांदी में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोना 20 रुपए टूटकर 30,565 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 85 रुपए फिसलकर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। जानकारों की मानें तो अने वाले दिनों में सोने की कीमतों में अौर भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका मतलब साफ है कि सोना खरीदने का यही समय है।

विदेशी बाजारों में सोने चांदी का भाव
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.35 डॉलर चढ़कर 1,212.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की बढ़त में 1,220.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के टूटने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की माँग बढ़ती है और कीमत बढ़ती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय स्तर पर सोने आैर चांदी के भाव
स्थानीय बाजार में मांग उतरने से सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए टूटकर 30,565 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 30,415 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। सिक्का निर्माताओं द्वारा सफेद धातु की मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 85 रुपए कमजोर पड़कर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी वायदा 65 रुपए की नरमी के साथ 37,965 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। ग्राहकी कम रहने से सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की गिरावट में क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार हैं
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,565
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,415
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,915
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,965
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

Published on:
08 Aug 2018 03:38 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा