7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर अमरीका ने दिया चीन को जवाब, दो माह में दूसरी बार लगाया चीनी सामानों पर आयात शुल्क

अमरीका ने आज से 279 वस्तुआें पर 25 फीसदी आयात शुल्क को बढ़ा दिया था। ये आयात 16 अरब डाॅलर (करीब 1.09 लाख करोड़ रुपए) मूल्य का होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:38 AM IST

America China

एक बार फिर अमरीका ने दिया चीन को जवाब, दो माह में दूसरी बार लगाया चीनी सामानों पर आयात शुल्क

नर्इ दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को करारा झटका दिया है। अमरीका ने आज से 279 वस्तुआें पर 25 फीसदी आयात शुल्क को बढ़ा दिया था। ये आयात 16 अरब डाॅलर (करीब 1.09 लाख करोड़ रुपए) मूल्य का होगा। इन वस्तुआें में मोटरसाइकिल, स्पीडोमीटर, एंटीना आैर दूसरे इलेक्ट्राॅनिक जैसे सामान शामिल हैं। ये नर्इ टैरिफ सिस्टम 23 अगस्त से लागू हो जाएगा।


दो माह में दूसरी बार अमरीका ने लगाया टैरिफ
पिछले दाे माह में ये दूसरा मौका है जब अमरीका ने चीन से आयात पर दूसरी बार टैरिफ लगाया है। इसके पहले 6 जुलार्इ को अमरीका ने चीन पर 34 बिलियन अमरीकी डाॅलर (2.34 लाख करोड़ ) का टैरिफ लगाया था जो कि अंततः अमरीकी कंपनियों के चिंता के बाद 16 बिलियन डाॅलर पर फाइनल हुअा था। अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, "यह चीन द्वारा लगाए गए अमरीकी तकनीक आैर इंटलेक्चुअल प्राॅपर्टी से संबंधित अनुचित व्यापार प्रैक्टिस का ही जवाब है।"


मार्च में ही शुरु हुआ था दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव
पिछले बुधवार को ट्रम्प प्रशासन ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीन से होने वाले 200 अरब डाॅलर (13.70 लाख डाॅलर) के सालाना आयात पर टैरिफ 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने पर विचार करें। पिछले शुक्रवार को भी चीन ने भी 60 अरब डाॅलर (4.11 लाख करोड़ रुपए) के अमरीकी आयात पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी। बता दें कि माैजूदा साल में अमरीका ने चीन से कुल 505 अरब डाॅलर का सामान आयात किया था। वहीं दूसरी तरफ चीन का ने सिर्फ 129.9 अरब डाॅलर (करीब 9 लाख करोड़ रुपए) का ही आयात किया है। ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया है कि वो बौद्घिक संपदा की चोरी कर रहा आैर अमरीका के व्यापार घाटे को बढ़ा रहा है। इसी साल मार्च में ही दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को लेकर तनाव शुरु हुआ था।

यह भी पढ़ें -

एम करुणानिधि: 5 बार रहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं थी अपनी कार आैर घर, पत्नियों के पास है इतनी दौलत