Share Market News

यूएस ईरान टेंशन के बीच सोना 42 हजार के करीब, चांदी चार महीने के उच्चतम स्तर पर

सोने के दाम 680 रुपए महंगा होकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए चमककर 49,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंची तीन दिन में सोने की कीमत 1,620 रुपए और चांदी में 1,850 रुपए का इजाफा
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 8:40 PM IST
ravi pushya nakshatra today,sona chandi kharidne ka muhurat
ravi pushya nakshatra today,sona chandi kharidne ka muhurat

नई दिल्ली।यूएस ईरान टेंशन ( us Iran tension ) के बीच विदेशी बाजारों के साथ स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में बड़ा उछाल देखा गया और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम ( gold rate today ) 680 रुपए महंगा होकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। चांदी की कीमत ( silver price ) भी 1,000 रुपए चमककर चार महीने के उच्चतम स्तर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने और चांदी की कीमत ( gold and silver price ) में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई है। इनमें से 02 जनवरी के बाद तीन दिन में सोने की कीमत 1,620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की 1,850 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में रही तेजी के कारण स्थानीय बाजार में सोना-चांदी महंगी हुई है।

विदेशी बाजारों में चमका सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 23.40 डॉलर बढ़कर 1,575.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से निवेशकों ने सुरक्षित निवेशक मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 23.40 डॉलर चमककर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.32 डॉलर की बढ़त में 18.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना 42 हजार के करीब
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 680 रुपए की छलाँग लगाकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 41,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपए की मजबूती के साथ 31,300 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर एक हजार रुपए चमककर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 05 सितंबर 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 949 रुपए की उछलकर 48,476 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1,010 रुपए और 1,020 रुपए प्रति इकाई हो गए।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,970 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,800 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 49,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 48,476 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 1010 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 1020 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,300 रुपए

Updated on:
6 Jan 2020, 8:40 PM IST
Published on: