वायदा बाजार में सोना 41 हजार के पार
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान सोने का भाव 41,096 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला। सोने का सबसे सक्रिय अनुबंध फरवरी एक्सपायरी अनुबंध सुबह 9.48 बजे पिछले सत्र से 916 रुपए यानी 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 41,028 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर चांदी के मार्च एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1,058 रुपए यानी 2.23 फीसदी की तेजी के साथ 48,585 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान चांदी का भाव 47,660 रुपए प्रति किलो तक उछला।