Share Market News

अक्षय तृतीया से पहले तीन दिन में 475 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

आज सोना 150 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ सोना चांदी के दाम लगातार गिरावट के बाद आज रहे स्थिर सोना गिरावट के बाद दो सप्ताह सप्ताह के निचले स्तर पर
2 min read
• •
Updated: 3 May 2019, 3:44 PM IST
Gold and silver price
अक्षय तृतीया से पहले तीन दिन में 475 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली। जैसे जैसे अक्षय तृतीया नजदीक आती जा रही है, वैसे सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत पांच महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पर टिकी रही। आपको बता दें कि तीन दिनों में सोना 475 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना पांच महीने के निचले स्तर पर
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को बीच कारोबार में सोना पांच महीने के निचले स्तर 1,265.75 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। आज यह 0.75 डॉलर फिसलकर 1,269.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमरीकी सोना वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,270.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से विदेशों में सोने पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग कम होती है और कीमतों में नरमी आती है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए टूटकर 18 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 32,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 06 दिसंबर के बाद के निचले स्तर 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा 65 रुपए फिसलकर 36,310 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,470
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,300
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,310
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
3 May 2019, 3:44 PM IST
Published on: