Share Market News

समीक्षा: बीते सप्ताह सोना 100 रुपए चमका, चांदी की कीमत में 250 रुपए की कटौती

बीते सप्ताह सोने के दाम में 100 रुपए इजाफे के साथ पहुंचे 33720 रुपए चांदी की कीमत 250 रुपए फिसलकर 38100 रुपए प्रति किलोग्राम पर फेड रिजर्व की बैठक से पहले सोने में बढ़ा निवेशकों का रुझान

2 min read
Jun 16, 2019
Gold worth 31 lakhs seized in Trichy Airport
Gold worth 31 lakhs seized in Trichy Airport

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दाम बढऩे के बीच घरेलू बाजार पर बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 100 रुपए चमककर 33720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी की कीमत 250 रुपए फिसलकर 38100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

इंटरनेशनल लेवल पर बढ़े दाम
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोना हाजिर 35.10 डॉलर यानी 2.69 फीसदी चमककर 1,340.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 34.70 डॉलर की बढ़त में सप्ताहांत पर 1,344.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमरीकी फेडरल रिजर्व की 18 और 19 जून को होने वाली बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। इससे निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ा है और पीली धातु महंगी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी गत सप्ताह 0.44 डॉलर यानी 2.94 फीसदी की बढ़त में 14.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय स्तर पर दिखा असर
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमककर सप्ताहांत पर 33,720 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ शनिवार को 33,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए उछलकर 26,800 रुपए पर पहुंच गई। चांदी हाजिर बीते सप्ताह 250 रुपए उतरकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 545 रुपए फिसलकर सप्ताहांत पर 36,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
16 Jun 2019 01:48 pm