बुधवार को स्थानीय वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम में देखने को मिल रहा है उतार चढ़ाव बुधवार को सोना 50,820 प्रति दस ग्राम के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा, चांदी की कीमत 63,153 पर आई
नई दिल्ली। अगस्त के महीने में सोना और चांदी के दाम में गिरावट ( Gold And Silver Price Down ) देखने को मिल चुकी है। खासकर 7 अगस्त के बाद से यह गिरावट और बढ़ी है। घरेलू वायदा बाजार में उस सोना और चांदी ( Gold And Silver Price ) दोनों ने ही अपना लाइट टाइम हाई बनाया था। तब से अब सोना और चांदी काफी उतार चढ़ाव के बाद काफी सस्ते हो चुके हैं। अगर आज के न्यूनतम स्तर से तुलना करें तो सोना ( Gold Price Down ) करीब 6400 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी के दाम ( Silver Price Fall ) में करीब 15 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आज भी सोना सुबह से काफी उतार चढ़ाव के कारोबार कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी बीते एक महीने में किस तरह का कारोबार कर रहे हैं।
अगस्त में चांदी हुई पस्त
अगस्त के महीने में चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। 7 अगस्त के दिन चांदी की कीमत अपने उच्चतम स्तर 77,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। जिसके बाद बाद लगातार गिरावट देखने को मिली। आज चांदी चांदी का न्यूनतम स्तर 63,153 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। अगर इन 20 दिनों की गिरावट को देखें तो 14,796 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी है। जबकि रोज की औसतन गिरावट 750 रुपए प्रति किलोग्राम की देखने को मिली है। अगर बात मौजूदा समय की करें तो दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर 108 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 64,115 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट पर है।
सोने भी हुआ काफी सस्ता
वहीं बात सोने के दाम की करें तो इस महीने सोना भी सस्ता हुआ है। 7 अगस्त को सोने का उच्चतम स्तर 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम पर था। जिसके बाद से लगातार गिरावट देखने को मिली है। जबकि आज सोने का न्यूनतम स्तर 50,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अगर इन 20 दिनों में गिरावट की बात करें तो 6,371 रुपए प्रति दस ग्राम तक देखने को मिल चुकी है। जबकि 20 दिनों में रोज की औसतम गिरावट 320 रुपए प्रति दस ग्राम देखने को मिली है। मौजूदा समय में सोना 38 रुपए की मामूली तेजी के साथ 50,982 रुपए प्रति दस ग्म पर कारोबार कर रही है।
क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि अगस्त के महीने में सोने के दाम पर कोरोना वैैक्सीन का दबाव देखने को मिला है। वहीं रशिया की वैक्सीन जल्द मार्केट में आ सकती हैं और यूएस और ब्रिटेन की वैक्सीन दूसरे ट्रायल फेस में जारी है। जिसकी वजह देश की इकोनॉमी और शेयर बाजारों में ततेजी देखने को मिली है और सोना और चांदी में दबाव देखने को मिल रहा है।आने वाले कुछ दिनों में सोना और चांदी और सस्ता हो सकता है।