सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.87 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 1.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.50 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 1.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.50 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.53 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.34 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.04 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।