Share Market News

सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ये रहे 10 ग्राम के भाव

सोना-चांदी समाचार: 10 अगस्त 2018 को अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण स्थानीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई।

2 min read
Aug 10, 2018
Gold and Silver
सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ये रहे 10 ग्राम के भाव

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपए टूटकर 30,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 20 रुपए की गिरावट में 38,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। यह लगातार दूसरा दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतों में 5 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 0.85 डॉलर टूटकर 1,210.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा दो डॉलर लुढ़ककर 1,217.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत रहने से सोने पर दबाव रहा है। हालांकि, गहराते व्यापार युद्ध के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ने की इसकी गिरावट सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर फिसलकर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

स्थानीय बाजार में 45 रुपए टूटा सोना

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 45 रुपए टूटकर 30,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 30,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 30,370 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 20 रुपए लुढ़ककर 38,895 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 35 रुपए की बढ़त में 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,520

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,370

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,895

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,000

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

Published on:
10 Aug 2018 04:47 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा