Share Market News

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ये रहे आज के दाम

ग्राहकी में मामूली सुधार से शनिवार 28 जुलाई 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।
2 min read
Jul 28, 2018
सोने की कीमत
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ये रहे आज के दाम

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी में मामूली सुधार से शनिवार को सोना 40 रुपए चमककर 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 25 रुपए की बढ़त में 39,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर बाद में लौटी तेजी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 0.50 डॉलर सुधरकर 1,223 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 2.7 डॉलर की गिरावट में 1,232.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की मजबूती के साथ 15.48 डॉलर प्रति औंस बिकी। अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की चिंता में डॉलर के कमजोर पड़ने से सप्ताहांत पर सोना मजबूत हुआ। हालांकि, शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जून को समाप्त तिमाही में अमरीकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन करीब चार साल में सबसे अच्छा रहा, लेकिन इन आंकड़ों पर व्यापार युद्ध की चिंता भारी पड़ी।

स्थानीय बाजार में सोने की मांग में मामूली सुधार

स्थानीय बाजार में सोने की मांग में मामूली सुधार रहा। इससे सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए मजबूत होकर 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 30,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 25 रुपए की तेजी के साथ 39,225 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 130 रुपए की तेजी के साथ 38,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,780

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,630

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,225

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,325

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

ये भी पढ़ें--

Published on:
28 Jul 2018 03:54 pm