4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी के दाम भी हुए कम

आज सोने के दाम में 190 रुपए आैर चांदी के दाम में 230 रुपए की कटौती देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 27, 2018

Gold Price

सोने की कीमतों में सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी के दाम भी हुए कम

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 230 रुपए लुढ़ककर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी जो डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर है। वैश्विक स्तर पर आज पीली धातु पर दबाव रहा जिसका असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा।

ये भी पढ़ेंः-भगौड़े चौकसी ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए ली एंटीगुआ की नागरिकता

लंदन आैर अमरीका में सोने पर दबाव
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,219.50 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की फिसलकर 1,218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त के वायदा कारोबारों के निपटान से पहले तकनीकी कारणों से सोना दबाव में है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ये भी पढ़ेंः-आज से सस्ते हुए फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत 50 से ज्यादा सामान,आपको होगा बड़ा फायदा

स्थानीय बाजार में सोने-चांदी के दाम
स्थानीय बाजार में ग्राहकी सुस्त रहने से सोना स्टैंडर्ड 190 रुपए टूटकर 30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। यह 18 जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 30,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती के साथ 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 230 रुपए फिसलकर 19 जुलाई के बाद के निचले स्तर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 335 रुपए की गिरावट के साथ 38,195 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

ये भी पढ़ेंः-अब EPFO सब्सक्राइबर्स अपने हिसाब से कर सकते हैं निवेश, श्रम मंत्रालय तैयार कर रही नर्इ नीति

दिल्ली सर्राफा बाजार सोने चांदी की कीमतों के दाम

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,740
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,590
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,195
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग