Share Market News

अगस्त में कम भरा सरकार का खजाना, 90,699 करोड़ का हुआ टैक्स कलेक्शन

एक जुलाई को देश भर में एक देश एक टैक्स यानि जीएसटी लागू होने के बाद दूसरे महीने में कुल 90,669 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2017, 10:45 AM IST
GST

नई दिल्ली। एक जुलाई को देश भर में एक देश एक टैक्स यानि जीएसटी लागू होने के बाद दूसरे महीने में कुल 90,669 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ है। सरकार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में जीएसटी के तहत 25 सिंतबर तक 90,669 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कलेक्ट हुआ है। ध्यान देने वाली बात है कि इसमे कम्पोजिशन स्किम का चयन करने वाले 10.24 लाख टैक्सपेयर्स द्वारा दिया गया जीएसटी का आंकड़ा शामिल नहीं है। इसके पहले जुलाई महीनें में कुल 94,063 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ था। जिसका अनुमान 92,283 करोड़ लगाया गया था। इसकी जानकारी सरकार ने एक आधिकारिक बयान में दिया।


30 लाख लोगों को अभी भी करना है रिटर्न फाइल

बयान में बताया गया कि, केन्द्रिय जीएसटी के तहत 14,402 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी के तहत 21,067 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी के तहत 47,377 करोड़ रुपए और लग्जरी उत्पादों पर लगाए गए सेस से 7,823 करोड़ कलेक्ट हुआ है। आपको बता दें कि अगस्त महीने के लिए जीएसटी भुगतान और जीएसटीआर-3बी फाइल करने का अंतिम तारीख 20 सितंबर था। ऐसे कई टैक्सपेयर्स है जिन्होने अभी तक जुलाई या अगस्त माह में से किसी भी माह का रिटर्न फाइल नही किया है। अगस्त माह में करीब 68.20 लाख लोगों को जीएसटी भुगतान करना था लेकिन 25 सिंतबर तक केवल 37.63 लाख लोगों ने ही जीएसटीआर-3बी फाइल किया। इसका मतलब ये है कि अगस्त माह के लिए अभी भी 30 लाख लोगों को रिटर्न फाइल करना है।


अगस्त मे ज्यादा होना चाहिए था टैक्स कलेक्शन

इसके पहले जुलाई माह में जीएसटी के तहत 59.9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमे से 29 अगस्त तक 38.3 लाख टैक्स पेयर्स ने रिटर्न फाइल कर दिया था। आंकड़ों को देखा जाए तो जुलाई माह के अपेक्षा अगस्त में ज्यादा टैक्स कलेक्शन होना चाहिए क्योंकि इस माह में ज्यादा रिटर्न फाइल किए गए थे। गौरतलब है कारोबारियों को सितंबर माह मे कुल पांच जीएसटी रिटर्न फाइल करना था।

Published on: