Share Market News

Digital Strike : सरकार ने बैन किये Tik Tok और UC Browser जैसे 59 Apps, चीन करता था मोटी कमाई

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन 59 चीनी मोबाइल ऐप्स ( chinese apps ) पर पाबंदी लगाई 800 मिलियन यूजर्स करते हैं इन ऐप्स का इस्तेमाल चायनीज इकोनॉमी को लगेगा जोर का झटका चायनीज प्रोडक्ट बॉयकाट ( boycott chinese product ) से ज्यादा कारगर है ऐप पर पाबंदी
2 min read
chinese app ban
chinese app ban

नई दिल्ली: भारत सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए 59 चायनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया है । सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ( ministry of information and technology ) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन 59 चीनी मोबाइल ऐप्स ( chinese apps ) पर पाबंदी लगाई है। सरकार ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी ।

सरकार ने अपने नोटिस में कहा है कि ये 59 चीनी ऐप्स ( chinese apps ban ) भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं । सकी वजह से इन्हें बैन किया जा रहा है ।

जिन ऐप्स पर पाबंदी लगाई गई है उनमें tik tok , UC Browser जैसे ऐप भी शामिल है । माना जा रहा है कि इन ऐप्स को बंद करने से चीनी सरकार को करारा झटका लग सकता है क्यों कि इन ऐप्स को भारतीय एक बड़ी तादाद में यूज करते थे, लेकिन भारत सरकार के इस फैसले के बाद इन चायनीज ऐप्स के हाथों से एक बड़ा मार्केट फिसल गया है।

चायनीज प्रोडक्ट बॉयकाट से बड़ा झटका है ऐप बैन-

आपको बता दें कि चायनीज सामान के बॉयकाट ( boycott chinese product ) से कहीं ज्यादा नुकसान चीनी अर्थव्यवस्था ( chinese economy ) को इन ऐप्स के बैन होने से होगा। APP Economy की बात करें तो भारत के लगभग 800 मिलियन यूजर्स इन ऐप्स का इस्तेमाल करते थे।

इन 4 प्रकार के ऐप्स से चायना करता है कमाई-

एक्सपर्ट्स की मानें तो चीन Vanity Apps ( ब्यूटी प्लस ), Entertainment apps ( टिक-टॉक ) , Economic activity app ( पेमेंट ऐप्स ) चायनीज प्रोपोगैंडा ( uc browser ) फैलाने वाले 4 प्रकार के ऐप्स से मोटी कमाई करता है । आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन यूजर के फोन में इन कैटेगरीज के एक से अधिक ऐप मिल जाते हैं। अब बैन लगने के बाद इससे चायना की अर्थव्यवस्था पर तो असर पड़ेगा लेकिन भारत के लोगों पर इन ऐप्स न होने का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

इसे एक उदाहरण से ऐसे समझा जा सकता है कि टिक-टॉक ऐप ( Tik tok ) पर 30 फीसदी यूजर भारतीय है, और इस ऐप की 10 फीसदी आमदनी भारतीय यूजर्स के माध्यम से होती है। अब जबकि ये ऐप भारत सरकार ( govt of ndia ) बंद कर चुकी है तो इसका सीधा असर चायना पर पड़ेगा और इसी तरह के 58 और ऐप्स के बॉयकाट का असर चीन की अर्थव्यवस्था ( Chinese Economy ) पर दिखेगा । दूसरे शब्दों में कहें तो ये चीन के लिए एक जोरदार झटका है।

Updated on:
29 Jun 2020 10:59 pm
Published on:
29 Jun 2020 10:07 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस