Share Market News

दिवाली से पहले पीएम मोदी के इस स्कीम का उठाएं फायदा, सस्ते सोना खरीदकर कमाएं लाखों

साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड पीएम मोदी की खास योजनाआें में से एक है आैर इसके तहत आप 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना खरीद सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस सोन पर आपको सालाना 2.5 फीसदी की रिटर्न मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 2:32 PM IST
religious and spiritual beliefs
religious and spiritual beliefs

नर्इ दिल्ली। आज गणेश चतुर्दशी है आैर इसी के साथ त्योहारोें का मौसम भी शुरु हो गया है। भारत में त्याहारों के दौरान ही सोने की सबसे अधिक खरीदारी होती है। एेसे में आज हम आपको पीएम मोदी के एक एेसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बेहद सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। पीएम मोदी के इस स्कीम से त्योहारी सीजन आप 17 फीसदी सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड सेकेंडरी बाजार में डिस्काउंट पर ट्रेंड कर रहा है। एेसे में पत्रिका बिजनेस ने जानकारों से खास बातचीज की है। आइए जानते हैं क्या है उनका कहना।


24 कैरेट सोने पर मिलेगा इतना रिटर्न
साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड पीएम मोदी की खास योजनाआें में से एक है आैर इसके तहत आप 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना खरीद सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस सोने पर आपको सालाना 2.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। साॅवरेन गाेल्ड बाॅन्ड के तहत सोने को भौतिक रूप में नही बल्कि डीमैट या पेपर फाॅर्मेट में खरीदा जाता है। इससे ज्वेलरी, बार, क्वाइन के रूप में सोना खरीदने के झंझट से छुटकारा मिलता है आैर इस सोने की कीमत 24 कैरेट के हिसाब से तय होती है। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी एंड करंसी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने पत्रिका बिजनेस को कहा, "निवेश के लिए सोना खरीदना है तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड अभी इसके लिए बेहतर विकल्प है। इन दिनों एमसीएक्स पर सोने का भाव 30500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, सेकंडरी मार्केट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2600 से 2700 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। यानी 16 फीसदी तक सस्ता।"


कितना खरीद सकते हैं सोना
इस बाॅन्ड के माध्यम से यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं तो एक साल में न्यनूतम 1 ग्राम आैर अधिकतम 4 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं। इस बाॅन्ड पर आपको सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज तय होता है आैर ये आपके बैंक खाते में हर 6 माह में क्रेडिट हो जाता है। इसकी मेच्योरिटी 5, 6, 7 आैर 8 साल की होती है। इसपर मिलने वाला ब्याज मेच्योरिटी पर मिलता है जो कि 8 साल का होता है। इस मामले से जुड़े जानकारों का भी मानना है कि निवेश के लिहाज से भौतिक रूप में सोना खरीदने के बजाए गोल्ड बाॅन्ड खरीदना एक अच्छा विकल्प है।


सोना खरीदने का सबसे सही मौका
ध्यान देने वाली बात है कि मौजूदा समय में एमसीएक्स बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 30 हजार रुपये है लेकिन सेंकेंडरी बाजार में इसी सोने का भाव 26 हजार से 27 हजार है। फीसदी के हिसाब से देखें तो ये करीब 16 फीसदी का सस्ता है। जानकारों का मानना है कि ट्रेड वाॅर की आशंका के बीच डाॅलर के मुकाबले रुपये में कमजाेरी का दौर चल रहा है। एेसे में यदि आप अपने कुल पोर्टफोलियो में 20 फीसदी सोने में निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको फायदा हो सकता है।

Published on: