Share Market News

आईफोन एक्स की सेल शुरू, जानिए क्या है इसकी कीमत, किस फिल्मी सितारे ने सबसे पहले खरीदा

भारत में आईफोन एक्स की कीमत की शुरूआत 89,000 रुपए से शुरू है। ये कीमत 64 जीबी वैरिएंट के लिए होगा।
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 12:52 PM IST
Iphone X

नई दिल्ली। एक लंबे इंतजार के बाद भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में आज से आईफोन एक्स की सेल आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। यदि आप भी इस बेहतरीन फोन के दिवाने है तो आपके पास भी इसे खरीदने का मौका हैं। आईफोन एक्स की प्री-ऑर्डर पिछले हफ्ते ही शुक्रवार को शुरू कर दिया गया था। यदि इस फोन की कीमत आपके लिए आपको इसे खरीदने के लिए रोकती है तो चिंत मत कीजिए, इसका भी समाधान हैं। कई कंपनियां और रिटेलर्स इस फोन पर आपको ऑफर्स भी दे रहे हैं। सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस फोन को खरीदने पर 10 हजार रुपए का कैशबैक दे रहा हैं वहीं जियो बाई बैक ऑफर भी इस फोन पर उपलब्ध हैं। रिलायंस जियो नें इसके लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग ऑफ र भी दिया था। एयरटेल भी इस फोन पर एक लिमिटेड अवधि के लिए कैशबैक ऑफर दे रहा हैं। एयरटेल का ये ऑफर आज शाम 6 बजे से कल (शनिवार) शाम 7 बजे तक उपलब्ध होगा।


भारत में कितना होगा इस फोन की कीमत

भारत में आईफोन एक्स की कीमत की शुरूआत 89,000 रुपए से शुरू है। ये कीमत 64 जीबी वैरिएंट के लिए होगा। वहीं 256 जीबी के वैरिएंट के लिए आपको 1,02,000 रुपए देना होगा। ये जबरदस्त फोन आपको सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। इसके फोन के लिए एप्पल ने पहले ही कई एक्सेसरीज के बारे में भी जानकारी दे दी हैंं। लेदर और सिलिकॉन केस के लिए एप्पल ने भारत में शुरूआती कीमत 3,500 रुपए रखा हैं। वहीं आईफोन एक्स के लिए लेदर फोलियो का दाम 8,600 रुपए हैं।

इस प्राइस रेंज में एप्पल का यह आईफोन एक्स अब तक का सबसे महंगा फोन होगा, हालांकि इस मामलें में गूगल पिक्सल 2 भी इसे कड़ी टक्कर दे सकता हैंं। गुरूवार को गूगल पिक्सल का भी भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है जिसकी कीमत लगभग 73,000 रुपए हैं। अभी पिछले महीने ही आईफोन 8 और 8 प्लस की सेल भारत में शुरू हुआ था। भारत में आईफोन 8 की कीमत 77,000 रुपए से शुरू होती हैं तो वहीं आईफोन 8 प्लस की कीमत 86,000 रुपए के करीब हैं।

ये है आईफोन एक्स की खासियत

आईफोन एक्स एप्पल का पहला ऐसा फोन है जिसमें फुलस्क्रीन है, यानि की आपको सामने से इस फोन मे केवल स्क्रीन ही देखने को मिलेगा। ये स्क्रीन 5.8 इंच का हैं। इस फोन में फेस आईडी, वायरलेस चार्जिंग और सर्जिकल ग्रेड के स्टेनलेस स्क्रीन बॉडी लगी हुई हैं। ये फोन वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस भी है, ऐसे में आपको इस फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए कोई जोहमत नहीं उठानी पड़ेगी। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबीलाइजेशन के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन के बैक कैमरा में दो इमेज स्टेबीलाइजेशन लगे हुए है, जिसके साथ आपको नए कलर फिल्टर, बढिय़ा पिक्सल, इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी लगा हुआ हैं। 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा में ए11 बायोनिक प्रोसेसर लगा हुआ हैं, जिससे आपको 3डी इमेजिंग का जबरदस्त एक्सपिरिएंस मिलेगा।

सितारे भी हुए दिवाने

आईफोन एक्स की लोकप्रियता कई फिल्मी सितारों में भी देखने को मिल रहा हैं। बॉलीवुड के मशहूर निदेशक और प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी इस फोन को खरीदने के बाद इसका फोटो ट्वीट किया। ट्वीट में करण ने लिखा कि, क्या इत्तेफाक है, मुझे मेरा आईफोन एक्स मिल गया हैं।

Published on: