Share Market News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

देश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया
2 min read
May 26, 2019
Petrol Diesel
अप्रैल माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल का भाव, डीजल की कीमतों तीसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल ( Petrol )की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। वहीं अगर डीजल ( Diesel ) की कीमतों में औसतन 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।


पेट्रोल की कीमतों में हुई औसतन 14 पैसे की बढ़ोतरी

पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो आज इसमें 14 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 71.67 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़त हुई है, जिसके बाद आपको पेट्रोल खरीदने के लिए 73.73 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां आपको पेट्रोल के लिए 77.28 रुपए देने होंगे और चेन्नईवासियों को आज पेट्रोल के लिए 74.39 रुपए प्रति लीटर चुकाना होगा।


जानिए डीजल के दाम

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल के लिए आपको 66.64 रुपए और कोलकाता में 68.40 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगें। इसके अलावा मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद मुंबई में डीजल खरीदने के लिए आपको 69.83 रुपए और चेन्नई में 70.45 रुपए चुकाने होंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
26 May 2019 08:44 am