माॅबीक्विक कंपनी अपने एक दिन के इस ऑफर में पेट्रोल बिल पर 50 फीसदी की छूट दे रही है, जो अधिकतम 100 रुपए होगी।
नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों का बजट बिगड़ गया है। कीमतों के आसमान सपर पहुंचने की वजह से देश के लोग पेट्रोलियम कंपनियों आैर केंद्र सरकार दोनों से नाराज चल रहे हैं। एेसे में एक अच्छी खबर आर्इ है। अापको आप आज रात 9 बजे तक पेट्रोल आैर डीजल की खरीद पर 100 रुपए की छूट मिल रही है। जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है। यह आॅफर माॅबीक्विक डिजिटल पेमेंट ऐप दे रहा है।
यहां मिल रही है छूट
माॅबीक्विक कंपनी अपने एक दिन के इस ऑफर में पेट्रोल बिल पर 50 फीसदी की छूट दे रही है, जो अधिकतम 100 रुपए होगी। यह ऑफर आज यानी 19 सिंतबर की सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है। जो रात 9 बजे तक लागू रहेगा। इसका फायदा उठाने के लिए माॅबीक्विक के पार्टनर पेट्रोल पर 100 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल भरवाना होगा। तो अभी भी देर नहीं हुर्इ है। अगर आप माॅबीक्विक एेप अपने पास रखते हैं तो डिजिटल पेमेंट के थ्रू इसका फायदा उठा सकते हैं।
इस तरह से मिलेगा छूट का फायदा
माॅबीक्विक के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए माॅबीक्विक ऐप के सुपर कैश ऑफर में जाना होगा। उसके बाद वहां से क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट करना होगा। आप माॅबीक्विक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिसके बाद अाप इस अाॅफर का फायदा उठा सकते हैं। तो फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी है स्कीम
अगर आप आज के आॅफर को मिस कर चुके हैं तो इसका एक दूसरा रास्ता भी है। कंपनी की आेर से एक दूसरा आॅफर भी चलाया हुआ है। इसमें मोबिक्विक पेमेंट सुपरकैश ऑफर में 25 फीसदी तक की छूट मिल रही है। जिसके तहत आपको 50 रुपए का मिनिमम रिचार्ज कराना होगा। इस पर अधिकतम 200 रुपए की छूट मिलेगी। इसके अलावा ज्यादा के पेमेंट पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी, जो कि अधिकतम 50 रुपए तक होगी। इसके लिए 250 रुपए का पेट्रोल खरीदना होगा। वहीं माॅबीक्विक पेमेंट से किए पेमेंट का 0.75 फीसदी अमाउंट सात दिनों के भीतर रिफंड किया जा रहा है।