Share Market News

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, देश को लूटकर मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाएं 11 लाख करोड़

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल सस्ते में खरीदकर उस पर भारी उत्पाद शुल्क लगाया है और इससे 11 लाख करोड़ रुपए की कमायी की है।
2 min read
Aug 31, 2018
Petrol-diesel price
कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, देश को लूटकर मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाएं 11 लाख करोड़

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। साथ सरकार पर गंभीर आराेप लगाते हुए कहा है कि देश की जनता पर जानबूझकर टैक्स लगातार लूटा गया है। जबकि सरकार अंतर्राष्ट्रीय बाजार से तेल काफी सस्ते में खरीदा था। देश की सरकार को जितना फायदा जनता को देना चाहिए था वो नहीं दिया। आज देश की राजधानी में डीजल के दाम 70 रुपए पार कर गया। एेसा पहली बार हुआ है जब डीजल कीमत दिल्ली में 70 रुपए प्रति लीटरा पार कर गर्इ। आइए आपको भी बताते हैं कि कांग्रेस ने आैर किस तरह का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल सस्ते में खरीदकर उस पर भारी उत्पाद शुल्क लगाया है और इससे 11 लाख करोड़ रुपए की कमायी की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि देश में डीजल और पेट्रोल की कीमत अब तक की सबसे ऊंची दर पर बेचा जा रहा है। इन पदार्थों पर अनावश्यक उत्पाद शुल्क लगाया गया है जिसके कारण पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है।

कार्यकाल में बढ़ा दिया 211.7 फीसदी उत्पाद शुल्क
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल डीजल पर लगातार उत्पाद शुल्क बढा रही है और 2014 से अब तक इन पदार्थों पर 211.7 फीसदी उत्पाद शुल्क बढाया जा चुका है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में डीजल 70.26 पैसा प्रति लीटर की दर से बिक रहा है जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। उन्होंने कहा कि तेल के आसमान छूते दामों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ गए हैं और इससे मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्ट तथा लघु एवं छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को अगले आम चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

Published on:
31 Aug 2018 03:29 pm