Share Market News

बाबा रामदेव सरकार से मांग रहे इजाजत, 30 से 40 रुपए लीटर में बेचना चाहते हैं पेट्रोल

बाबा रामदेव ने एक कार्यक्रम में सस्ता पेट्रोल-डीजल बेचने की बात कही है।

2 min read
Sep 16, 2018
Petrol Diesel Price
अब पेट्रोल-डीजल बेचेंगे बाबा रामदेव! बाजार भाव से देंगे सस्ता

नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव एफएमसीजी सेक्टर में धमाल मचाने के बाद पेट्रोलियम सेक्टर में उतरने का मन बना रहे हैं। इसके संकेत उन्होंने रविवार को एक निजी टीवी चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि यदि उनको मौका मिला तो वह देशवासियों के हित में सस्ता पेट्रोल-डीजल बेचेंगे। बाबा रामदेव ने कहा है कि आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार की इस दिशा में उनको मौका देना चाहिए। हालांकि, बाबा रामदेव ने आम जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल बेचने के लिए मोदी सरकार से सहयोग करने की भी बात कही।

जीएसटी के सबसे निचले स्लैब में लाए जाएं पेट्रोल-डीजल

इस कार्यक्रम में एक सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि इस समय देश में महंगाई बढ़ रही है। कोई कहे या ना कहे, लेकिन मोदी सरकार को इस महंगाई को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार एेसा नहीं करती है तो 2019 में यह उनके लिए भारी पड़ सकता है। बाबा रामदेव ने कहा कि महंगाई घटाने को लेकर उन्होंने पीएम मोदी और सरकार को सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने 2019 से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटाने को कहा है। बाबा ने कहा कि यदि सरकार उन्हें पेट्रोल पंप लगाने की इजाजत दें और टैक्स में छूट मिली तो वह 35 से 40 रुपए प्रति लीटर पर पेट्रोल बेचेंगे। उन्होंने कहा कि एेसा काम सरकारी तेल कंपनियां भी कर सकती है। साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के सबसे निचले स्लैब में लाना चाहिए।

हाल ही में लॉन्च किए हैं पतंजलि दूध-दही

आपको बता दें कि हाल ही में बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने दूध, दही, छाछ समेत पांच मिल्क प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं। बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनके यह सभी प्रोडक्ट गाय के शुद्ध दूध से बने हैं और इनमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं है। अभी पतंजलि की ओर से रोजाना 4लाख लीटर दूध बेचने की है। लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद इस झमता में बढ़ोतरी की जा सकती है।

Updated on:
24 Sept 2018 05:22 pm
Published on:
16 Sept 2018 06:53 pm