Share Market News

ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा देंगी तेल कंपनियां

इंडियन ऑयल ने अपने नेटवर्क के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग और बैटरी बदलने की सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 10:20 AM IST
e-vehicles

नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक वाहन और रिन्युएलब एनर्जी सेक्टर में बढ़ते अवसर को देखते हुए देश की बड़ी ऑयल कंपनियों (इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल) ने इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन ऑयल ने अपने नेटवर्क के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग और बैटरी बदलने की सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है। वहीं, बीपीसीएल सोलर और विंड पावर के जरिए रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करेगी। गौरतलब है कि केंद्रीय सडक़ और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में ऑटो कंपनियों को जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक वाहन की ओर शिफ्ट करने कहा था। उन्होंने कहा था कि सरकार की योजना साल 2030 तक देश में पेट्रोल और डीजल वाहन को पूरी तरह से बंद कर इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की है।


इन कंपनियों ने शुरू किया काम : भारत में अभी सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा ही बिजली से चलने वाली कारें बनाती है। जल्द ही मारुति, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू जैसी कंपनियां भी आ रही हैं।


आईओसी शुरू करेगी बैट्री चार्जिंग

देश के तीन बड़ी ऑयल कंपनियों में से एक इंडियन ऑयल इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में अपनी पकड़ बनाने के लिए अपने पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन और बैटरी बदलने की सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही रिन्युएबल एनर्जी पैदा करने के लिए अपने स्टेशन पर सोलर और विंड एनर्जी को बढ़ावा देगी।


सोलर इनर्जी में बीपीसीएल

ऑयल कंपनी भारत पेट्रोलियम ने साल 2022 तक गैर पेट्रोलियम ईंधन के जरिए 5 फीसदी रेवन्यू जनरेट का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने इसके लिए अपने 10 ऑयल डिपो को चुना है, जहां पर सोलर प्लेट लगाएगी। कंपनी ने सालाना रिपोर्ट में बताया कि वह 19 कंपनियों की ओर मिले डिजाइन का अध्ययन कर रहा है।


विंड एनर्जी में एचपीसीएल

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम अपने कारोबार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के अलावा नेचुरल गैस और रिन्युएबल एनर्जी में बढ़ा रहा है। कंपनी राजस्थान और महाराष्ट्र में 100.9 मेगावाट का विंड एनर्जी का संचालन कर रही है। आने वाले समय में बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी की अभी इलेक्ट्रिक वाहन में आने की योजना नहीं है।

Published on: