Share Market News

मोदी के तिरंगा फहराने से पहले यहां हर साल मनता है जश्न, अब तक हुआ 5.39 लाख करोड़ का फायदा

अगर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बात करें तो अब तक देश को 5.39 लाख करोड़ का फायदा हो चुका है। यहां पर शेयर मार्केट की बात कर रहे हैं।

2 min read
14 August
मोदी के तिरंगा फहराने से पहले यहां हर साल मनता है जश्न, अब तक हुआ 5.39 लाख करोड़ का फायदा

नर्इ दिल्ली। 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे। आजादी का जश्न अभी से शुरू हो गया है। लेकिन क्या आपको पता है देश में प्रधानमंत्री के तिरंगा फहराने से पहले देश को कर्इ लाख करोड़ रुपए का फायदा हो जाता है। जिसका जश्न भी पूरे जोर शोर से मनाया जाता है। अगर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बात करें तो अब तक देश को 5.39 लाख करोड़ का फायदा हो चुका है। यहां पर शेयर मार्केट की बात कर रहे हैं। 14 अगस्त को पिछले चार सालों में देश को मोटा फायदा हो गया है। देखिये हमारी स्पेशल रिपोर्ट…

ये भी पढ़ेंः-15 अगस्त को 10 करोड़ परिवारों को मिलेगी सौगात, PM मोदी लालकिले से करेंगे एेलान

चार साल में हो चुका है इतना फायदा
अगर बात बीते चार सालों की करें तो 14 अगस्त को देश को अरबों रुपयों का फायदा हो चुका है। 2014 से शुरूआत करें तो 14 अगस्त 2014 को शेयर मार्केट को 76,328.33 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वहीं 14 अगस्त 2015 को स्टाॅक मार्केट को 1,80,581.4 करोड़ रुपए, 14 अगस्त 2017 को 1,90,697.3 करोड़ रुपए का फायदा आैर आज यानि 14 अगस्त 2018 को स्टाॅक मार्केट में देश को 91,644 करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है। सिर्फ 2016 ही एक एेसा साल रहा जिसमें 14 अगस्त को शेयर मार्केट बंद था। वर्ना चार साल में देश को 5.39 लाख करोड़ का फायदा हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः- SBI के इस सेविंग अंकाउंट में नहीं है मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की प्राॅब्लम, ये हैं इससे जुड़ी खास बातें

ये आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप
13 अगस्त 2014 का मार्केट कैप 89,48,935.87 करोड़ रुपए
14 अगस्त 2014 का मार्केट कैप 90,25,264.20 करोड़ रुपए
फायदा 76,328.33 करोड़ रुपए


13 अगस्त 2015 का मार्केट कैप 1,02,64,239.33 करोड़ रुपए
14 अगस्त 2015 का मार्केट कैप 1,04,44,820.73 करोड़ रुपए
फायदा 1,80,581.4 करोड़ रुपए


11 अगस्त 2017 का मार्केट कैप 1,27,03,339.44 करोड़ रुपए
14 अगस्त 2017 का मार्केट कैप 1,28,94,036.79 करोड़ रुपए
फायदा 1,90,697.3 करोड़ रुपए


13 अगस्त 2018 का मार्केट कैप 1,53,80,728.28 करोड़ रुपए
14 अगस्त 2018 का मार्केट कैप 1,54,72,372 करोड़ रुपए
फायदा 91,644 करोड़ रुपए

Published on:
14 Aug 2018 04:22 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP