31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जश्न-ए-आजादी से पहले गुलजार होकर बंद हुआ शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

बीएसर्इ सेंसेक्स 207 अंकों की बढ़त के साथ 37852 के स्तर पर आैर निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 11435 के स्तर पर बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 14 Aug 2018, 3:43 PM IST

Share Market

शेयर बाजार में तेजी

मुंबर्इ। मंगलवार को दिनभर अच्छे कारोबार के बाद घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीएसर्इ सेंसेक्स 207 अंकों की बढ़त के साथ 37852 के स्तर पर आैर निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 11435 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि अंतिम कारोबारी सत्र में पीएसयू बैंकों के शेयर्स मे लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं कैपिटल गुड्स को छोड़ बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए है। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गर्इ है जिसके बाद ये भी हरे निशान पर बंद हुए।


दोपहर 12:45 बजे - इस समय सेंसेक्स 200 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंंकिंग, आर्इटी, फार्मा, एनर्जी आैर आॅटो सेक्टर ने बाजार में बढ़त कायम रखा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय एक्सिस बैंक, यस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट आैर टाटा मोटर्स के शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयर्स की बात करें तो इसमें अडानी पोर्ट्स, वेदांता आैर यूपीएल के शेयर्स शामिल हैं।

सुबह 10 बजे- साेमवार काे सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के बाद आज तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। सुबह जाेरदारी तेजी के साथ खुलने बाद सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी भी 11400 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी आैर पीएसू बैंकों के स्टाॅक्स में बढ़त के से बैंकिंग सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रहा है। वहीं मिडकैप इंडेक्स में भी लिवाली से बाजार को मजबूती मिली है। अार्इटीसी के स्टाॅक्स में बढ़त से कंज्यूमड ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।


अमरीकी डाॅलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है। रुपया कमजोर होकर आज एक रिकाॅर्ड निचले स्तर तक पहुंच चुका है। 70 के स्तर को पार करते हुए रुपया फिलहाल डाॅलर के मुकाबले 70.07 के स्तर पर पहुंच गया है। बताते चलें की इसके साथ डाॅलर के मुकाबले रुपया अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अमरीकी डाॅलर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि इसके बाद रुपए में 35 पैसों की रिकवरी देखने को मिली।