Share Market News

केवल 17 दिनों में दिल्ली ने पेट्रोल-डीजल के लिए चुकाए 2.54 करोड़, आंकड़ों में जानिए तेल का असली खेल

दिल्ली में फ्यूल की सालाना 22.25 लाख टन की खपत होती है।

2 min read
केवल 17 दिनों ने दिल्ली ने पेट्रोल-डीजल के लिए चुकाए 2.54 करोड़, आंकड़ों में जानिये तेल का असली खेल

नर्इ दिल्ली। इंडियन आॅयल की वेबसाइट पर तकनीकि खराबी की खबर अब पुरानी हो चुकी है, लेकिन तेल के इस असली खेल के बारे में आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। 14 मर्इ से 29 मर्इ तक देश के लोगों के साथ जो मजाक हुआ है वो बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस तेल के खेल को समझने के लिए हमने दिल्ली को आधार बनाया है। आइए जानते हैं दिल्ली की जेब से 17 दिनों में फ्यूल पर कितना रुपया खर्च हुआ?

दिल्ली में फ्यूल की खपत
आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में फ्यूल की खपत 22.25 लाख टन होती है। यह खपत एक साल की है। इसमें पेट्रोल आैर डीजल की अलग-अलग बात करें तो 9.6 लाख टन पेट्रोल और 12.65 लाख टन डीजल की खपत होती है। वहीं इन आंकड़ों को एक दिन के हिसाब से लगाया जाए तो दिल्ली में एक दिन में पेट्रोल की खपत 26,30,137 लीटर है। जबकि डीजल की खपत एक दिन में 3465753 लीटर होती है।

दिल्ली में सालाना आैर दैनिक खपत




















समयपेट्रोलडीजल
वार्षिक खपत9.6 लाख टन12.65 लाख टन
एक दिन खपत26,30,137 लीटर34,65,753 लीटर

डीजल पर लुटी दिल्ली
इन आंकड़ों को रुपए की कसौटी पर कसा जाए तो साफ पता चल जाएगा कि दिल्ली डीजल पर कितनी लुटी है। पत्रिका बिजनेस ने कैल्कुलेट किया कि 14 मर्इ को डीजल का को दिल्ली ने पेट्रोल पर कितना खर्च किया? दिल्ली में 14 मर्इ को डीजल की कीमत 66.14 रुपए प्रति लीटर थी। अगर इस कीमत को एक दिन की आैसत खपत से गुणा कर दिया जाए तो एक दिन का दिल्ली का डीजल का खर्चा निकल जाएगा। 14 मर्इ को दिल्ली ने डीजल पर 22,92,24,903 रुपए खर्च किए थे। जबकि 29 मर्इ को 69.31 रुपए प्रति लीटर थी। इस कीमत के हिसाब से दिल्ली ने डीजल पर 24,71,42,340 रुपए खर्च किए। यानि 17 दिनों में दिल्ली से डीजल पर 1,79,17,437 रुपए लूटे गए।

दिल्ली में डीजल पर खर्चा





















दिनखर्च (रुपए में)
14 मर्इ22,92,24,903
29 मर्इ24,71,42,340
17 दिनों का फर्क17917437

पेट्रोल पर निकला यह आंकड़ा
पत्रिका बिजनेस ने कुछ इसी तरह का हिसाब किताब पेट्रोल का भी निकाला। 14 मर्इ को पेट्रोल की कीमत 74.80 रुपए प्रति लीटर थी। इस हिसाब से दिल्ली को उस दिन पेट्रोल पर 19,67,34,248 रुपए खर्च करना पड़ा था। वहीं 29 मर्इ को पेट्रोल की कीमत 78.43 रुपए प्रति लीटर थी। खपत के हिसाब से दिल्ली ने पेट्रोल पर 20,62,81,645 रुपए खर्च किया। यानि दिल्ली ने पेट्रोल पर इन 17 दिनों में 95,47,397 रुपए ज्यादा खर्च किए।

दिल्ली में पेट्रोल पर खर्च





















दिनखर्च (रुपए में)
14 मर्इ19,67,34,248
29 मर्इ20,62,81,645
17 दिनों का फर्क95,47,397

फ्यूल पर 2.54 करोड़ रुपए से अधिक की लूट
अगर दोनों तरह के फ्यूल को जोड़ लिया जाए तो पेट्रोलियम कंपनियों ने दिल्ली में इन 17 दिनों में 2.54 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट की है। जो कि बहुत ज्यादा है। वैसे इस बारे में ना तो आॅयल कंपनियां कुछ बोलने को तैयार हैं, ना ही सरकार। दिल्ली की जेब लगातार खाली हो रही है। पेट्रोलियम कंपनियां आैर केंद्र एवं राज्य सरकारें लगातार अपनी जेब भर रही हैं।

ये भी पढ़ें

सरकार ने एक्सपोर्टर्स काे दिया बड़ा तोहफा, 20 हजार कराेड़ रुपए होगा रिफंड
Published on:
30 May 2018 03:12 pm
Also Read
View All