Share Market News

बाबा रामदेव की पतंजलि ने लाॅन्च किए दूध दही समेत ये पांच प्रोडक्ट्स, जानिए क्या है खासियत

योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद अब दूध,दही, छाछ भी बेचने की तैयारी में है। इसके बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 12:19 PM IST
Patanjali
अब दूध दही भी बेचेंगे बाबा रामदेव, इतनी कम होंगी कीमत

नर्इ दिल्ली। योग गुरू के बाद अब बिजनेस गुरू बनने वाले बाबा रामदेव एक आैर नए बिजनेस की शुरुआत करने वाले हैं। इस बार बाबा रामदेव आपको दूध दही बेचने की तैयरी में है। एफएमसीजी सेक्टर के बाद पतंजलि अायुर्वेद अब बहुत जल्द ही दूध, दही, छाछ आैर पनीर को लेकर बाजार में उतरने वाली है। इस बिजनेस के सबसे पहले चरण में दिल्ली आैर एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा आैर महाराष्ट्र में उपलब्ध होंगे। इस नए बिजनेस की शुरुआत बाबा रामदेव दिल्ली में लाॅन्च करके करेंगे।

पतंजलि के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी
पतंजलि आयुर्वेद के सूत्रों के मुताबिक, कंपनी शुरुआत में केवल 4 लाख लीटर दूध को बिक्री के लिए बाजार में उतारेगी। बाद में कपनी इसकी क्षमता को बढ़ाएगी। इस नर्इ शुरुआत से पतंजलि अगले छह माह में 500 करोड़ रुपये के बिजनेस करने का अनुमान बना रही है। कंपनी इस बात का खास दावा किया है कि उसके किसी भी उत्पाद में कोर्इ मिलावट नहीं होगी। कंपनी के प्रवक्ता एस के तिजारवाला के मुताबिक, अब बहुत जल्द ही लोगों को गाय के शुद्ध दूध आैर उससे बने उत्पाद बहुत ही कम दर में उपलब्ध होंगे।


प्रतिद्वंदी कंपनियों से सस्ता होंगे पतंजलि के प्रोडक्ट
गौरतलब है एफएमसीजी सेक्टर में धूम मचाने के बाद बाबा रामदेव की नजर अब दूसरे सेक्टर्स पर भी है। हाल ही में टेलिकाॅम सेक्टर में पतंजलि ने अपनी शुरुआत की थी। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने किंभो एेप को लाॅन्च करने की घोषणा कर चुकी है। हालांकि फिलहाल इस एेप को लाॅन्च करने की तारीख को टाल दिया गया है। अब दूध दही के अपने नए कारोबार में पतंजलि का सीधा मुकाबला अमूल, मदर डेयरी, सरस, नमस्ते इंडिया, पारस आैर गोपालजी जैसे कंपनियों से होगा। बताया जा रहा है कि अन्य कंपनियों के मुकाबले पतंजलि के दुग्ध उत्पाद एक से दो रुपये प्रति लीटर तक कम होंगे।

Updated on:
13 Sep 2018, 12:19 PM IST
Published on: