नर्इ दिल्ली। आज (गुरुवार ) को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे तक तो डीजल की कीमतों में 12 पैसे तक की बढ़ोतरी हुर्इ है। इसके पहले बुधवार (12 सितंबर) को तेल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया था। बुधवार को अलग-अलग शहारों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 11 सितंबर की दरों पर ही बरकरार रखा गया था लेकिन आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी किया गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आैर रुपये की कमजोरी के कारण तेल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपार्इ करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को फौरी राहत देने के लिए तीन राज्यों (राजस्थान, आंध्रप्रदेश आैर पश्चिम बंगाल) के मुख्यमंत्रियों ने वैट में कटाैती करने का फैसला लिया था। आइए जानते हैं क्या हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम।