Share Market News

सबसे बड़ा आइपीओ लाएगी पेटीएम, 22,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

- नए शेयर्स के साथ ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयर होंगे जारी ।
less than 1 minute read
May 28, 2021
सबसे बड़ा आइपीओ लाएगी पेटीएम, 22,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी
सबसे बड़ा आइपीओ लाएगी पेटीएम, 22,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

नई दिल्ली । डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम दिवाली के आस-पास देश का सबसे बड़ा आइपीओ लाने की तैयारी में है। पेटीएम प्राइमरी मार्केट से 300 करोड़ डॉलर यानी करीब 22,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आइपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इस आइपीओ को मंजूरी देने के लिए 28 मई को एक बैठक करेंगे।

वैल्यूएशन बढ़ाएगी कंपनी -
इस आइपीओ के जरिए पेटीएम ने अपना वैल्यूएशन 25 से 30 बिलियन डॉलर यानी 1.80 लाख करोड़ से 2.20 लाख करोड़ रुपए के बीच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस आइपीओ की प्रक्रिया जून या जुलाई में शुरू हो सकती है। आइपीओ एलआइसी से पहले आता है, तो सबसे बड़ा होगा।

पेटीएम की इस साल के आखिर तक आईपीओ लाने की योजना है। सॉफ्टबैंक और अलीबाबा की फंडिंग वाली पेटीएम की पेरेंट कंपनी की इस आईपीओ के जरिए अपनी वैल्यूएशन 25 अरब डॉलर के पार पहुंच सकती है। कंपनी के बोर्ड की शुक्रवार को बैठक होगी जिसमें पेटीएम के आईपीओ को औपचारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी। पेटीएम ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। पेटीएम के निवेशकों में बर्कशायर हैथवे और एंट ग्रुप भी शामिल हैं।

Published on:
28 May 2021 12:41 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न