
नई दिल्ली। जब से मेहुल चौकसी की गीताजंलि ज्वेलर्स को झटका लगा है, तब से ज्वेलर्स और ज्वेलरी मार्केट को बड़ा ग्रहण लगा हुआ है। अब देश की दूसरी बड़ी ज्वेलरी कंपनी निशाने पर आ गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस कंपनी ने निवेशकों काफी कम समय में 20 हजार करोड़ से ज्यादा डुबा दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस कंपनी के बारे में और इस बात की जानकारी भी देते हैं कि निवेशकों के रुपए कैसे डूबे?
मात्र 100 दिनों में 20 हजार करोड़ का नुकसान
देश की दूसरी बड़ी ज्वैलर पीसी ज्वेलर की साख पर संकट खड़ा हो गया है। सेबी की ओर से की जाच की वजह से लोग तेजी से पीसी ज्वेलर के शेयर्स बेच रहे हैं। जनवरी से करीब 80 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। अगर बात बुधवार की करें तो 3 मई को कंपनी का एम-कैप 3,817 करोड़ रुपए हो गया, जो 17 जनवरी को 23,138.80 करोड़ रुपए था। इसका मलब ये हुआ कि पीसीजे के निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपए फटका लग चुका है। यानि पिछले करीब 100 दिनों में कंपनी को 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
ये जुड़ा हुआ है विवाद
फरवरी में कंपनी के शेयर में पहली बड़ी बिकवाली इन अटकलों के साथ शुरू हुई थी कि सेबी वक्रांगी कंपनी के साथ पीसी ज्वैलर के रिश्तों की जांच कथित स्टॉक मैनिपुलेशंस के मामले में कर रहा है। कंपनी के प्रमोटर पदम चंद गुप्ता ने कंपनी में अपनी 26 फीसदी की हिस्सेदारी में से 2 फीसदी हिस्सा किसी रिश्तेदार को गिफ्ट कर दिया। जिसके बाद कंपनी शक के दायरे में आ गई। कंपनी दूसरे प्रमोटर बलराम गर्ग की मानें तो शेयर मार्केट में कंपनी का कोई कंट्रोल नहीं है। लेकिन कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं।' उन्होंने कहा कि कंपनी ने मार्च में सात स्टोर खोले थे। अप्रैल में दो और खोले हैं। इस साल कंपनी 25 स्टोर खोलने जा रही है।
",,,,Yogesh,Nirav Modi