Share Market News

पेट्रोल-डीजलः जयपुर में कम हुए दाम, जानिए आपके शहर में कितनी मिली राहत

जयपुर में पिछले दिन के मुकाबले आज डीजल के दाम में 26 पैसे आैर पेट्रोल के दाम में 28 पैसे की कटौती की गर्इ है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 9:01 AM IST
Feature image

नर्इ दिल्ली। आज लगातार दूसरे दिन भी तेल कंपनियों ने अधिकतर शहरों में पेट्रोल-डीजल की दर में कोर्इ बदलाव नहीं किया है। खासकर देश के चार बड़े महानगरों में। आज दिल्ली, मुंबर्इ, चेन्नर्इ आैर कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिला है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दिन के मुकाबले आज डीजल के दाम में 26 पैसे आैर पेट्रोल के दाम में 28 पैसे की कटौती की गर्इ है।


जयपुर में 28 पैसे घटे पेट्रोल के दाम
आज पेट्रोल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल बीते दिन की दर यानी 77.06 रुपए प्रति लीटर की दर पर बरकरार है। मुंबर्इ मेें भी आज भी लोगों को एक लीटर पेट्राेल के लिए जनता को 84.50 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नर्इ की बात करें तो यहां भी एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.06 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं कोलकाता में बुधवार की ही तरह आज भी पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। हालांकि जयपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में अाज 28 पैसे की कटौती की गर्इ है जिसके बाद आज यहां पेट्रोल की नर्इ दर 79.92 रुपए प्रति लीटर है। । यहां पिछले दिन पेट्रोल की कीमतों में 34 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ थी।


क्या है डीजल की दरें
आज देश के चार बड़े माहनगरों में डीजल की कीमतों की बात करें तो चेन्नर्इ को छोड़कर किसी आैर महानगर में डीजल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है। हालांकि इन चार माहनगरों के अलावा जयपुर में डीजल के दाम में आज 26 पैसे कटौती की गर्इ जिसके बाद आज 73.02 रुपए प्रति लीटर है। राजधानी दिल्ली में पिछले दिन की तरह ही आज भी एक लीटर डीजल का दाम 68.50 रुपए है। कोलकाता में भी डीजल के दाम में कार्इ भी बढ़ोतरी नहीं होने के बाद आज भी यहां डीजल का भाव 71.31 रुपए प्रति लीटर है। मुंबर्इ में भी डीजल का भाव दिन की तरह आज भी 72.72 रुपए प्रति लीटर की दर पर है। चेन्नर्इ की बात करें तो आज यहां डीजल के दाम में 6 पैसे की मामूली बढ़त देखी जा रही है। जयपुर में पिछले दिन यानी बुधवार को डीजल के दाम में 31 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ थी।

Updated on:
9 Aug 2018, 9:01 AM IST
Published on: