मुंबर्इ। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन धीमी शुरुआत के बाद पूरे दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर नए रिकार्ड स्तर काे छुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 222 अंकों की तेजी के साथ 37887 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 61 अंकों की बढ़त के साथ 11450 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसर्इ का स्माॅलकैप आैर मिडकैप इंडेक्स भी हरे निशान के साथ बंद हुए। हालांकि सीएनएक्स मिडकैप 2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरियल इंडेक्स में में आॅटो सेक्टर, हेल्थेकयर आैर आर्इटी सेक्टर के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार पर बंद हुआ।