7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां करेंगे काम तो होगी बल्ले-बल्ले, मोटी सैलरी के साथ होगे ये फायदे

अक्सर जॉब करने वाले लोगों को छुट्टी ना मिलने या एक ही वीक ऑफ मिलने की शिकायत रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 2:44 PM IST

job

यहां करेंगे काम तो होगी बल्ले-बल्ले, मोटी सैलरी के साथ होगे ये फायदे

नई दल्ली। अक्सर जॉब करने वाले लोगों को छुट्टी ना मिलने या एक ही वीक ऑफ मिलने की शिकायत रहती हैं। मतलब की उन्हें हफ्ते में 6 दिन काम करना पड़ता है और एक दिन की छुट्टी मिलती है। अब कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दो वीक ऑफ देना शुरु कर दिया हैं। लेकिन न्यूजीलैंड की एक कंपनी ने जो चलन शुरु किया है। शायद वो किसी कंपनी के लिए इस वक्त सोचना भी मुमकिन ना हो। दरअसल न्यूजीलैंड की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 छुट्टियां यानी तीन वीक ऑफ दे रही हैं।

ह्फतें में चार दिन काम करती है कंपनी

न्यूजीलैंड की इस कंपनी ने हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम कराने का प्रयोग किया जो काफी सफल साबित हुआ है। इसलिए कंपनी ने इसे हमेशा के लिए लागू करने का फैसला कर लिया हैं। न्यूजीलैंड की इस कंपनी का नाम परपिचुअल गार्डियन है। परपिचुअल गार्डियन ने हाल ही में अपने इस प्रयोग के दो महीने का रिजल्ट जारी किया। कंपनी ने बताया कि चार दिन काम कराने से शानदार नतीजे मिले। इससे कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ गई।


ह्फतें में चार दिन काम करके कर्मचारी है बेहद खुश

बात अगर कर्मचारियों की जाए तो कर्मचारियों का कहना है कि हम तीन वीक ऑफ की वजह से प्रोफेशन और जिंदगी के बीच सही तालमेल बिठा पाए है। तो वहीं कंपनी का मानना है की हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम कराने से कर्मचारियों के तनाव को कम करने में भी मदद मिली। शानदार नतीजे को देखते हुए कंपनी अब हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम करने को नियमित करने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

सरकार ने महंगा किया ताजमहल सहित इन एेतिहासिक इमारतों का दीदार

ये लोग यू-ट्यूब से करते है करोड़ो की कमाई, आप भी बन सकते है करोड़पति

100 साल का हुआ आपका मनपसंदीदा बिस्किट ब्रिटानिया, ऐसा रहा सफर