7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये लोग यू-ट्यूब से करते है करोड़ो की कमाई, आप भी बन सकते है करोड़पति

भारत में तेजी से यू-ट्यूब के लिये क्रेज बढ़ता ही जा रहा है । तो वही रोजाना यू-ट्यूब पर बढ़ते यूजर्स के कारण कुछ लोगो ने इसे अपनी कमाई का अच्छा जरिया बना लिया है और जमकर कमाई की है । इतना ही नही वो यू-ट्यूब के कारण इंटरनेट पर पॉप्युलर सेलिब्रिटी बन गये है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 12:42 PM IST

you tube

ये लोग यू-ट्यूब से करते है करोड़ो की कमाई, आप भी बन सकते है करोड़पति

नई दिल्ली। भारत में तेजी से यू-ट्यूब के लिये क्रेज बढ़ता ही जा रहा है । तो वही रोजाना यू-ट्यूब पर बढ़ते यूजर्स के कारण कुछ लोगो ने इसे अपनी कमाई का अच्छा जरिया बना लिया है और जमकर कमाई की है । इतना ही नही वो यू-ट्यूब के कारण इंटरनेट पर पॉप्युलर सेलिब्रिटी बन गये है । कोई ब्यूटी टिप्स देकर तो कोई लोग लोगों को हसांकर करोड़ों की कमाई कर रहा है। आइए आपको बताते हैं देश के टॉप यू-ट्यूब सेलिब्रटीज की कमाई के बारे में और आप भी इससे कैसे फायदा उठा सकते हैं।

हर महीने कमाती है 10-35 लाख रुपए

यू-ट्यूब से कमाई करने वाली श्रुति आनंद आज यू-ट्यूब सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। श्रुति यू-ट्यूब पर ब्यूटी टिप्स के वीडियों पोस्ट कर हर महीने 10 से 35 लाख रुपए तक कमाती हैं। 30 साल की श्रुति आनंद आज यू-ट्यूब पर मेकअप क्वीन के नाम से जानी जाती है। आप यू-ट्यूब पर श्रुति आनंद मेकअप टाइप करेंगे तो इनके मेकअप के गुर सिखाते इनके ढेरों वीडियो मिल जाएगी। आज श्रुति के करीब 6 करोड़ व्यूअर्स हैं। वहीं इनके मेकअप टिप्स के 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

यूट्यूब से की करोड़ों की कमाई

यू-ट्यूब पर करोड़ों की कमाई करने में कॉमेडियन तन्मय भट्ट का भी नाम आता है। तन्मय की शो एआईबी के को यूट्यूब पर 14 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि यूट्यूब पर उनके करीब 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। माडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तन्मय यूट्यूब से अबतक 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम चुका हैं। इनके शो कि पॉप्युलैरेटी इतनी ज्यादा थी कि तन्मय को इस साल 2015 के फोर्ब्स के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल किया गया ।

यू-ट्यूब पर हिट हैं कनन गिल

पेशे से इंजीनियर कनन गिल आज यू-ट्यूब पर बड़े स्टार बन चुके हैं। कनन को हमेशा से कॉमिडी का शौक था। 2014 में उन्हें कॉमिडी सेंट्ल चैनल के कॉमिडी शो 'द लिविंग रूम' में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर फिल्मों के रिव्यू का काम शुरू किया। व्यंग्य के जिस लहजे में वह फिल्मों की समीक्षा करते हैं, वह जल्द ही लोगों को पसंद आने लगा। कनन आज यू-ट्यूब की दुनिया में पूरी तरह से कूद गए। केवल 26 साल के कनन के यू-ट्यूब पर करीब 3 करोड़ व्यूअर्स हैं। ये हर महीने करीब 4 से 20 लाख रुपए कमाते हैं।