Share Market News

दिसंबर महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिला बदलाव नवंबर के महीने में पेट्रोल पर सवा रुपया और डीजल की कीमत में 2 रुपए तक इजाफा
2 min read
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं मिली राहत
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। कैलेंडर वर्ष का पहला महीना बीत चुका है और देश के आम लोगों को काफी राहत मिली है। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को नहीं मिला है। वैसे इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल भी दबाव में आया है। अब आपको वही दाम चुकाने होंगे जो आपने सोमवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में डीजल की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल और सवा रुपया प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि रविवार को पेट्रोल के दाम में में 19 पैसे प्रति लीटर से 21 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद 82.34 और 89.02 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता में 20 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद दोनों महानगरों में दाम 83.87 और 85.31 रुपए प्रति हो गए थे। आज यही दाम महानगरों के लोगों को चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। जबकि रविवार को देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 72.42 और 75.99 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में 31 और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 78.97 और 77.84 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

नवंबर में इतनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल पर महंगाई
नवंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी इजाफा देखने को मिला। अगर बात पेट्रोल के दाम की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 1.25 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 1.28 रुपए, कोलकाता में 1.27 रुपए, मुंबई 1.28 रुपए और चेन्नई में 1.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.97 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 2.01 रुपए, मुंबई में 2.11 रुपए और चेन्नई में 1.88 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Updated on:
01 Dec 2020 07:37 am
Published on:
01 Dec 2020 07:33 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न