Share Market News

Petrol Diesel Price Today: फटाफट जानिए आपके शहर में कितने हो गई पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today की कीमत में लगातार 8वें दिन किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों के अलावा दिल्ली एनसीआर के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बीते मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे।  

2 min read
Apr 07, 2021
Feature image

Petrol Diesel Price Today। बीते 8 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों में 30 मार्च के ही दाम लागू हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में नाइट कफ्र्यू भी लग गया है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल की डिमांड में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बात एनसीआर के बाकी शहरों की करें तो वहां भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहां पर भी दाम 30 मार्च वाले ही लागू रहेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 8वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। जबकि 30 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद यहां पर दाम 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 90.77 रुपए और 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 19 पैसे प्रति की गिरावट के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 8वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 80.87 रुपए और 83.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 87.96 और 85.88 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज स्थिरता देखने को मिली है। पहले बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो दोनों में एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 17 और 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.91 रुपए और 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.52 रुपए और 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि एनसीआर के समान शहरों में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में डीजल की कीमत क्रमश: 81.33 रुपए, 81.16 रुपए, 81.45 रुपए और 81.69 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Updated on:
07 Apr 2021 08:07 am
Published on:
07 Apr 2021 08:01 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा