Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल पर महंगाई का सिलसिला जारी, जानिए आपके शहर में कितना हुआ इजाफा

Petrol Diesel Price Today : मई के महीने में ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1.50 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है।
2 min read
May 11, 2021
Petrol Diesel Price Today
,Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today। पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा लगातार देखने को मिल रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है कि देश के कई शहरों में लॉकडाउन के कारण डिमांड में काफी कमी देखने को मिल रही है। मई के महीने में ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1.50 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात आज की करें तो डीजल की कीमत में 29 पैसे से लेकर 31 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। जबकि पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे से 27 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले के मुकाबले क्रूड ऑयल की कीमत में भी एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत अपने शहर में कितनी चुकानी होगी।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन 24 पैसे से लेकर 27 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 91.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता और मुंबई में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 91.92 और 98.12 रुपए प्रति लीटर का हो चुकी हैं। चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 93.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन 29 पैसे प्रति लीटर से लेकर 31 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 82.36 रुपए और 85.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। सबसे ज्यादा दाम मुंबई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ें हैं, ऐसे में यहां पर दाम 89.48 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने मिला है, जिसके बाद यहां पर दाम 87.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
चार दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 1.40 रुपए, कोलकाता में 1.30 रुपए, मुंबई में 1.29 रुपए और चेन्नई में 1.21 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.63 रुपया, कोलकाता में 1.59 रुपया, मुंबई में 1.67 रुपया और चेन्नई में 1.50 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
11 May 2021 07:45 am
Published on:
11 May 2021 07:43 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस