16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: IT शेयरों में भारी उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक खरीदारी

IT Stocks में आज सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है। टेक महिंद्रा का शेयर 8.45 फीसदी उछलकर बंद हुआ है। इसके अलावा, टीसीएस में 4.61 फीसदी और इन्फोसिस में 4.55 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 16, 2026

Share Market Today

शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 413 अंक की बढ़त के साथ 74,729 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.65 फीसदी या 148 अंक की बढ़त के साथ 23,146 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

IT शेयरों में भारी उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे अधिक 3.87 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.84 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.70 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.88 फीसदी दर्ज हुई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
टेक महिंद्रा1,790.00+8.48%
टीसीएस2,465.00+4.89%
इंफोसिस1,161.20+4.61%
भारती एयरटेल1,905.00+2.75%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,380.00+2.37%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,920.90+2.07%
बजाज फाइनेंस982.10+1.75%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज908.00+1.58%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,216.30+1.32%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,920.00+1.18%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,233.00+1.17%
आयशर मोटर्स7,284.50+0.82%
इटरनल325.30+0.71%
आईसीआईसीआई बैंक1,397.00+0.55%
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)4,686.90-1.91%
बीएसई3,363.00-1.90%
मैक्स हेल्थकेयर846.00-1.40%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स978.90-1.27%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज216.25-1.26%
ओएनजीसी222.00-1.18%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)376.85-0.93%
नेस्ले इंडिया1,265.50-0.81%
एशियन पेंट्स2,331.90-0.77%
टाटा स्टील175.50-0.51%
श्रीराम फाइनेंस939.95-0.41%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,211.20-0.31%
अडानी एंटरप्राइजेज2,692.00-0.30%
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,656.80-0.30%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग