16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market में दिख रहा काफी उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद करीब 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स, IT शेयरों में जारी है तेजी

Share Market: शुरुआती कारोबार में रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और एयरटेल के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 16, 2026

Stock Market Today

शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। (PC: ANI)

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुला। इसके बाद शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज सिर्फ 26 अंक की बढ़त के साथ 74,341.08 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 27 मिनट पर यह 0.27 फीसदी या 192 अंक की गिरावट के साथ 74,108 पर ट्रेड करता दिखा। थोड़ी देर बाद ही यह गिरावट 300 अंक तक पहुंच गई। इसके बाद बाजार में खरीदारी आई और सेंसेक्स हरे निशान में ट्रेड करने लगा। सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर यह 0.57 फीसदी या 419 अंक की बढ़त के साथ 74,750 पर ट्रेड करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.60 फीसदी या 137 अंक की बढ़त के साथ 23,136 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
टेक महिंद्रा1,758.40+6.57%
इंफोसिस1,151.20+3.71%
टीसीएस2,429.30+3.37%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,375.50+2.04%
भारती एयरटेल1,886.10+1.73%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,907.60+1.60%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,217.00+1.38%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज904.00+1.14%
एचडीएफसी बैंक733.50+0.91%
टाटा स्टील177.73+0.75%
इटरनल325.35+0.73%
बजाज फाइनेंस970.50+0.54%
कोटक महिंद्रा बैंक450.10+0.48%
एलएंडटी3,640.40+0.23%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 10 बजकर 5 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
बीएसई3,341.80-2.51%
एचडीएफसी लाइफ539.25-2.05%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स978.25-1.33%
श्रीराम फाइनेंस933.40-1.10%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज216.93-0.95%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,203.90-0.91%
टीवीएस मोटर284.75-0.80%
ओएनजीसी222.96-0.75%
आईटीसी262.00-0.72%
बजाज फिनसर्व1,719.90-0.70%
मैक्स हेल्थकेयर852.00-0.70%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,884.00-0.69%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल)377.80-0.68%
कोल इंडिया415.30-0.65%
एक्सिस बैंक1,279.60-0.65%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 10 बजकर 10 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)