पीएनबी ने रिटेल, एग्रीकल्चर और माइक्रो, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को कर्ज देने पर भी जोर बनाए रखा है। इन तीनों सेक्टर्स को मिलाकर RAM सेगमेंट कहा जाता है। बैंक के RAM सेगमेंट का कर्ज सालाना आधार पर 13.6% बढ़कर 7.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस कैटेगरी में आम लोगों को दिए जाने वाले कर्ज, एग्रीकल्चर लोन और छोटे कारोबारियों को मिलने वाली वित्तीय मदद शामिल है।