Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल लगातार दूसरे दिन सस्ता, क्रूड ऑयल तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन बदलाव नहीं 64.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड ऑयल

2 min read
Dec 13, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 13th Dec 2019

नई दिल्ली। भले आज पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में राहत देखने को मिली हो, लेकिन ब्रेंट क्रूड ऑयल ( brent crude oil ) के इजाफे ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol Diesel price today ) में इजाफा देखने को मिल सकता है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। यह कटौती 6 पैसे प्रति लीटर की हुई है। जबकि डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत ( Crude Oil Price in International Market ) में इजाफा देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम ( Brent crude oil prices ) 23 सितंबर के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 6 की कटौती के बाद दाम क्रमश: 74.89, 77.55, 80.54 और 77.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज फिर से सोमवार वाले दाम लागू रहेंगे। आखिरी बार डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

ब्रेंट क्रूड के दाम तीन महीने के उच्चतम स्तर पर
वहीं दूसरी ओर आज ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 48 सेंट्स के इजाफे के साथ 64.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। एंजेल ब्रोकिंग कमोडिटी एंड रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का दौर खत्म होने को है। जिसकी वजह से क्रूड ऑयल की डिमांड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में और भी इजाफा हो सकता है।

Updated on:
13 Dec 2019 09:12 am
Published on:
13 Dec 2019 09:11 am
Also Read
View All