Share Market News

Petrol Diesel Price Today: 6 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज के दाम

रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बाद बदलाव 7 दिसंबर को देखने को मिला था

2 min read
Dec 13, 2020
,
Petrol Diesel

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने के बाद भी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बीते 6 दिनों से स्थिरता देखी जा रही है। रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बाद बदलाव 7 दिसंबर को देखने को मिला था। 8 दिसंबर से दोनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार छठे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

नवंबर और दिसंबर में पेट्रोल और डीजल पर महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Published on:
13 Dec 2020 07:52 am
Also Read
View All
Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा