Share Market News

Petrol Diesel Price Today: आठ दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, आज चुकाने होंगे इतने दाम

7 दिसंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को मिल रही है स्थिरता गिरावट के बाद भी क्रूड ऑयल के दाम 50 डॉलर प्रति ओंस के पार

2 min read
Dec 15, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 15h Dec 2020

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमत में मामूूली गिरावट के बावजूद 50 डॉलर प्रति ओंस के पार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार आठवें दिन स्थिरता देखने को मिल रही है। देश के चारों महानगरों में 7 दिसंबर से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमत पहले से ही दो साल के उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। जब तक क्रूड ऑयल की कीमत में कोई ड्रास्टिक चेंज नहीं आता है तब तक पेट्रोल और डीजल की कीमत के स्थिर रहने आसार हैं।

डीजल की कीमत में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 8 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 8 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले कितना हुआ था इजाफा
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Published on:
15 Dec 2020 07:45 am
Also Read
View All