24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIS Share Price: शेयर बायबैक की उम्मीद से SIS के शेयरों में भारी खरीदारी, 12% उछलकर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंची कीमत

SIS Share Buyback Update: SIS द्वारा 29 जून को शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार के लिए बोर्ड बैठक की घोषणा के बाद शेयरों में जोरदार तेजी आई। मजबूत वित्तीय नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
2 min read
Google source verification
SIS Share Price Rallied 12 Percent

Share Buyback की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है। (PC: AI)

SIS Share Buyback: भारत की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) के शेयर में बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। कंपनी की मौजूदगी भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भी है। कंपनी 29 जून को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने वाली है। इससे पहले SIS शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा शेयर प्राइस

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 29 जून को आयोजित होगी। इस बैठक में बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। घोषणा के बाद कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर बुधवार दोपहर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 480.95 रुपये के साथ 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि कंपनी की सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग के लिए तय लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों के लिए ट्रेडिंग विंडो 23 जून 2026 से बंद कर दी गई है और बोर्ड बैठक के परिणाम घोषित होने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

2026 में अब तक 40% उछला

पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 9 प्रतिशत और एक महीने में लगभग 18 प्रतिशत बढ़ चुका है। वर्ष 2026 में अब तक इसमें करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लंबे समय की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने एक साल में 26 फीसदी, तीन साल में 11 फीसदी और पांच साल में 8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी पहले भी 2021, 2022, 2023 और 2025 में बायबैक कर चुकी है। पिछले वर्ष 150 करोड़ रुपये के बायबैक की घोषणा की गई थी। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 6,532 करोड़ रुपये से अधिक है।

SIS का कारोबार और परफॉर्मेंस

SIS सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करती है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की परफॉर्मेंस मजबूत रही। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 24 फीसदी बढ़कर 392 करोड़ रुपये हो गया। कैपिटल एंप्लॉयड पर रिटर्न बढ़कर 16.5 प्रतिशत और रिटर्न ऑन इक्विटी 15.8 प्रतिशत दर्ज किया गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 21 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 15,982 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ईबीआईटीडीए 19 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 717 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।