23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AI Stocks Crash: कोरिया के बाजार में कोहराम, KOSPI 10% टूटा, क्या जारी रहेगी AI शेयरों में बिकवाली?

South Korea Stock Market: इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोस्पी इंडेक्स में एक दिन में 9.99 फीसदी की गिरावट आई है। यह गिरावट इतनी बड़ी थी कि कोरिया एक्सचेंज ने 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोक दी और मार्केट सर्किट ब्रेकर एक्टिवेट कर दिया।

2 min read
Google source verification
South Korea Stock Market Crash

South Korea के शेयर बाजार में गिरावट आई है। (PC: AI)

Samsung Electronics Share Crash: दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में मंगलवार सुबह जोरदार गिरावट देखने को मिली। गिरावट इतनी बड़ी थी कि कोस्पी (Kospi) को अपनी ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। कोस्पी इंडेक्स में 9.99 फीसदी की गिरावट आई, जो पिछले 3 महीने से ज्यादा समय में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, कोस्पी के शेयरों की कीमत अपने अब तक के सबसे ऊंचे भाव से काफी नीचे आ गई हैं। एसके हाइनिक्स (SK Hynix Inc.) के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 11 फीसदी और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics Co.) के शेयर 8 फीसदी तक गिर गए।

बेच डाले 2.6 अरब डॉलर के शेयर

दोपहर तक के कारोबार में विदेशी निवेशकों ने 4 ट्रिलियन वॉन यानी करीब 2.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा के कोस्पी में लिस्टेड शेयर बेच दिए। जबकि रिटेल ट्रेडर्स ने गिरावट के बीच खरीदारी की। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब कोस्पी ने इस महीने में कई बार रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। अमेरिका और ईरान युद्ध के तनावपूर्ण माहौल में भी बाजार लगातार बढ़त बनाए हुए था और यह अपने 9000 के लेवल को पार कर गया था।

अमेरिकी बाजार की गिरावट का दिखा असर

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में टेक कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई थी। इसमें अल्फाबेट, मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट समेत स्पेस एक्स (SpaceX) के शेयर भी शामिल थे। वहीं, कोस्पी में हाल के सेशंस में बाजार की वैल्यूएशन जरूरत से ज्यादा ऊपर चली गई थी। एसके हाइनिक्स के शेयरों में लगातार 8 दिनों तक 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनी हुई थी और साल की शुरुआत से अब तक 350 फीसदी की बढ़त भी दर्ज की गई थी।

आगे क्या हो सकता है?

एसके हाइनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स समेत दुनिया की तीन बड़ी मेमोरी चिप कंपनियों में से एक Micron है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, पेपरस्टोन ग्रुप के स्ट्रेटेजिस्ट डिलिन वू ने कहा कि Micron के आने वाले नतीजे यदि मजबूत आते हैं, तो इसका मतलब होगा कि AI और डेटा सेंटर के लिए मेमोरी चिप्स की मांग अभी भी बहुत मजबूत है। इससे सैमसंग और एसके हायनिक्स जैसी कंपनियों को भी फायदा मिलेगा।