Share Market News

Petrol Diesel Price Today: फटाफट जानिए अपने शहर में आज कितने चुकाने होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

7 दिसंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 51 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 48 डॉलर प्रति बैरल के करीब

2 min read
Dec 16, 2020
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 90 और डीजल 82 के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑय51 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 48 डॉलर प्रति बैरल की ओर आराम से बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार 9 वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव 7 दिसंबर के दिन हुआ था। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितने दाम चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 9 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 9 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले कितना हुआ था इजाफा
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Published on:
16 Dec 2020 08:39 am
Also Read
View All