Share Market News

Petrol Diesel Price Today : फ्यूल की कीमत में राहत, जानिए आज कितने चुकाने होंगे दाम

Petrol Diesel Price Today में आज देश के चारों महानगरों में वो दाम चुकाने होंगे जो रविवार का चुकाए थे। आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2 min read
May 17, 2021
Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

Petrol Diesel Price Today। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत दी गई है। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है। वहीं दूसरी ओर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग का असर भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। मौजूदा समय में डब्ल्यूटीआई 65 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 69 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल की कीमत स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत आज स्थिर रखी गई है। यानी जो कीमत रविवार को थी, वो ही सोमवार को भी चुकानी होगी। वैसे एक दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद दाम 92.67 रुपए और 98.88 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दाम 94.31 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी जो दाम रविवार को थे, वो ही सोमवार को भी चुकाने होंगे। वैसे देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में रविवार को 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 83.22 रुपए और 86.06 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में 29 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दाम 90.40 रुपए और 88.07 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 2.18 रुपए, कोलकाता में 2.05 रुपए, मुंबई में 2.05 रुपए और चेन्नई में 1.90 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 2.49 रुपया, कोलकाता में 2.45 रुपया, मुंबई में 2.59 रुपया और चेन्नई में 2.32 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
17 May 2021 07:35 am
Published on:
17 May 2021 07:31 am
Also Read
View All