Share Market News

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन राहत, आज कितने चुकाने होंगे दाम

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं फरवरी के महीने में 5 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं फ्यूल प्राइस

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th Feb 2021

नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। यह राहत है पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने की। वास्तव में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 2 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है। जानकारों की मानें तो अभी कुछ दिन और पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल सकती है। फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल कीमत मेें 5 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में 30 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। वैसे शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 3 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद 91.17 रुपए, 91.35 रुपए, 97.57 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
वहीं डीजल की कीमत में भी एक दिन की तेजी के बाद लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दाम क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

फरवरी में हुआ कितना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में फरवरी के महीने में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 4.87 रुपए, कोलकाता में 3.66 रुपए, मुंबई में 4.71 रुपए और चेन्नई में 4.29 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 4.99 रुपए, कोलकाता में 4.27 रुपए, मुंबई में 5.30 रुपए और चेन्नई में 4.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
01 Mar 2021 09:08 am
Published on:
01 Mar 2021 08:40 am
Also Read
View All