Share Market News

Petrol Diesel Price Today : मात्र तीन दिनों में 55 पैसे महंगा हो गया डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर

लगातार तीसरे दिन 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2019, 11:51 AM IST
Petrol Diesel Price.png
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 21st Dec 2019

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले आरबीआई ( rbi ) ने आशंका जताई थी देश में खुदरा महंगाई दर ( retail inflation rate ) बढ़ सकती है। वहीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग ( GST Council meeting ) में भी खुदरा महंगाई दर काफी चर्चा हुई। आखिर दोनों ही संस्थाओं ने इस तरह की चिंता में क्यों आई? वास्तव में डीजल के दाम ( Diesel price today ) में लगातार तीसरे दिन महंगाई बढ़ी है। डीजल के दाम तीन दिन में 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। डीजल में महंगाई बढऩे का संबंध देश में महंगाई बढऩे से है। ऐसे में आने वाले दिनों में खुदरा महंगाई दर में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं बात पेट्रोल की करें तो लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol diesel price today ) क्या हो गए हैं?

डीजल की कीमत में लगातार इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.54 और 68.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 69.80 और 70.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन स्थिर
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत स्थिरता देखने को मिली है। जिसकी वजह से आज देश के सभी महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में देश के चारों महानगरों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 और 80.29 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल के दाम 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि स्थिरता से पहले लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। जिसकी वजह से पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

Published on: