Share Market News

फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

एक दिन की तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर आई स्थिरता शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे और डीजल में 15 पैसे तक बढ़े थे दाम
2 min read
petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में तीसरे दिन शांति
petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में तीसरे दिन शांति

नई दिल्ली। देश में फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी इजाफा हो चुका है। खासकर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 5 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है। जहां पेट्रोल 91 रुपए के पार चला गया है। वहीं दूसरी ओर डीजल भी 81 रुपए के पार पहुंच गया हैै। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में तेजी और एक्साइज ड्यूटी ज्यादा होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में एक्साइज ड्यूटी को कम नहीं किया तो पेट्रोल और डीजल की कीमत और ज्यादा हो जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम पहले ही 100 रुपए के स्तर को पार कर गए हैं।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वैसे शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 3 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद 91.17 रुपए, 91.35 रुपए, 97.57 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
वहीं डीजल की कीमत में भी एक दिन की तेजी के बाद कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दाम क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

फरवरी में हुआ कितना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में फरवरी के महीने में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 4.87 रुपए, कोलकाता में 3.66 रुपए, मुंबई में 4.71 रुपए और चेन्नई में 4.29 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 4.99 रुपए, कोलकाता में 4.27 रुपए, मुंबई में 5.30 रुपए और चेन्नई में 4.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
28 Feb 2021 09:29 am
Published on:
28 Feb 2021 09:12 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस