Share Market News

कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव 27 फरवरी को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ था इजाफा
2 min read
Mar 02, 2021
Feature image

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि कच्चे तेल के ग्लोबल प्राइस में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्कट में कच्चे तेल में में हलचल होने का असर भारत में 15 दिन के बाद दिखाई देता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने उच्च स्तर पर है। फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

पेट्रोल के दाम में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। वैसे शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 3 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद 91.17 रुपए, 91.35 रुपए, 97.57 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
वहीं डीजल की कीमत में भी एक दिन की तेजी के बाद लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दाम क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

फरवरी में हुआ कितना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में फरवरी के महीने में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 4.87 रुपए, कोलकाता में 3.66 रुपए, मुंबई में 4.71 रुपए और चेन्नई में 4.29 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 4.99 रुपए, कोलकाता में 4.27 रुपए, मुंबई में 5.30 रुपए और चेन्नई में 4.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Published on:
02 Mar 2021 07:28 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस