Share Market News

82 रुपए के पार हुआ दिल्ली में Petrol Price, जानिए आपके शहर में कितनी हो गई कीमत

एक दिन की राहत के बाद Petrol Price में फिर से 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा राजधानी दिल्ली में अगस्त के महीने में 1.60 रुपए प्रति लीटर का हो चुकी है बढ़ोतरी
2 min read
Aug 30, 2020
today_petrol.jpg
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 30th Aug 2020

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। इस इजाफा के बाद देश की राजधानी दिल्ल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price in Delhi ) 82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Hike ) में हल्की तेजी जारी रह सकती है। अनलॉक 4 ( Unlock 4 ) की घोषणा के बाद देशभर में एक तरह से पूरी तरह लॉकडाउन हटा दिया गया है। वहीं कोई भी राज्य अपनी मर्जी से लॉकडाउन नहीं लगा सकता है। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन के रूल जारी होंगे। मतलब साफ है कि देश में आवाजाही बढ़ेगी और पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में इजाफा देखने को मिलेगा।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में एक दिन की राहत के बाद फिर से इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी, कोलकाता और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। जबकि मुंबई में यह इजाफा 10 पैसे प्रति लीटर देखने को मिला है। जिसके बाद इन चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 82.03, 83.52, 88.68 और 85 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अगस्त के महीने में वैसे कोई ज्यादा बढ़ोतरी नहीं 10 और 20 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से अभी कुल 1.60 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम शनिवार वाले चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।

Published on:
30 Aug 2020 10:18 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस